logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शोहरतगढ के लुचुईया ग्राम चौपाल में जुटे ग्रामीण में टीबी रोग के बारे दी गई जानकारी

ग्राम पंचायत लुचुईया में दिनांक 24 अप्रैल को ग्राम चौपाल का आयोजन पंचायतीराज विभाग के द्वारा कराया गया।इसमें गांव के निवासियों की समस्या गांव में ही हल करने का प्रयास किया गया। चौपाल की शुरुवात करते हुए ग्राम विकास अधिकारी श्री राम स्वरूप गुप्ता जी ने परिवार रजिस्टर में नाम कैसे जुड़ा जाए, आयुष्मान कार्ड जिसका नहीं बना है वह कैसे बने आदि के बारे में जानकारी दी। राजस्व निरीक्षक के द्वारा किसानों को फार्मर रजिस्ट्रनेशन जल्दी से जल्दी करवाने का अनुरोध किया गया। स्वास्थ विभाग से CHO गरिमा जी के द्वारा बताया गया कि 75 साल के सभी बुजुर्ग का आयुष्मान कार्ड आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बनाया जा रहा है। शुगर बीपी, मलेरिया आदि की जांच और दवा आयुष्मान आरोग्य मंदिर से नि शुल्क मिल रहा है जिसका उपयोग सभी ग्रामवासियों को करना चाहिए। क्षय रोग विभाग से वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक वीरेन्द्र प्रताप पुरी द्वारा टीबी रोग के लक्षण जैसे 1 हफ्ते से अधिक खासी आना बलगम में खून आना वजन गिरना, बुखार का न जाना, आदि के बारे में लोगो को विस्तार से बताया ।उनके द्वारा 100 दिवसीय टीबी अभियान के बारे में भी बताया गया। इस अभियान में गांवों में x Ray कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक लोगों को x Ray में शामिल होने को कहा गया।इस अवसर पर प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा जी ने लोगो को ग्राम चौपाल में अपनी समस्याओं को लेकर आने को प्रेरित करते हुए कहा गया कि किसी को भी 1हफ्ते से ज्यादा खासी को तो तुरंत स्वास्थ केंद्र जाकर बलगम की जांच कराए और ग्राम पंचायत लुचुईया को टीबी मुक्त बनाए में सहयोग दे।

78
11161 views

Comment