ब्रेकिंग न्यूज़ | कन्नौज (तिर्वा विधानसभा)
कन्नौज जिले की तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए
📰 ब्रेकिंग न्यूज़ | कन्नौज (तिर्वा विधानसभा)
कन्नौज जिले की तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया। दिनांक 24 अप्रैल 2026 को सेक्टर अहेर के अंतर्गत बूथ संख्या 413 व 414 की समीक्षा बैठक बच्छजापुर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
इस बैठक में कुमारी मायावती के नेतृत्व में बनी पूर्व बसपा सरकारों के विकास कार्यों को प्रमुखता से जनता के बीच रखा गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कानपुर मंडल के मंडल प्रभारी बौद्ध प्रिय गौतम जी ने पार्टी की नीतियों और चार बार की बसपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देते हुए उन्हें विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया और नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई। इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता देखने को मिली।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सुशील गौतम, अंबेडकर जिला कार्यकारिणी सदस्य सरोज गिहार, शिवपूरन (वि.स. अध्यक्ष), अमित गौतम, दीप चन्द्र, राजेश भारती एवं रामपाल (सेक्टर अध्यक्ष) सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान पार्टी के नारों से माहौल गूंज उठा—
“बहुजन समाज पार्टी जिंदाबाद”
“नीला झंडा, हाथी निशान — BSP की यही पहचान” 🐘
विधानसभा प्रभारी महेन्द्र सिंह दोहरे ने बताया कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना ही आगामी रणनीति का मुख्य लक्ष्य है, जिससे पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।
🖊️ रिपोर्टर: अमित कुमार
📍 AIMA Media, कन्नौज