logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम सभा शिवपुर सुजानगढ़ में भीषण आग, कई घर जलकर राख

प्रतापगढ़ : ग्राम सभा शिवपुर सुजानगढ़ में आज अचानक लगी भीषण आग ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कई कच्चे और पक्के मकान उसकी चपेट में आ गए और जलकर राख हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी से यह हादसा हुआ हो सकता है। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कई परिवारों का घर और सामान पूरी तरह जल चुका था।
इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।

गोविंद राज
प्रतापगढ़

146
2610 views

Comment