logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इंडियन बैंक पड़री शाखा पर गंभीर आरोप: फर्जी NOC और भ्रष्टाचार की शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

मिर्जापुर (पड़री /पहाड़ी ) :-
जनपद के पड़री स्थित Indian Bank शाखा एक बार फिर विवादों में घिर गई है। शाखा प्रबंधक पर भ्रष्टाचार, फर्जी अभिलेख तैयार करने और उपभोक्ताओं के साथ वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पहले जारी किए गए NOC के बावजूद अब डाक विभाग के माध्यम से नया NOC जारी किया गया है, जिसे “धन की अनियमितताओं को छिपाने की कोशिश” बताया जा रहा है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, शाखा प्रबंधक और बैंक के उच्च अधिकारियों की मिलीभगत से लगातार फर्जी दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। आरोप है कि पुराने रिकॉर्ड में स्पष्ट विसंगतियां होने के बावजूद उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे पूरे मामले की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मांग की गई है कि शाखा के पिछले 6 महीनों के सीसीटीवी फुटेज को तत्काल सील कर सुरक्षित रखा जाए, ताकि साक्ष्यों के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो सके। साथ ही, शाखा द्वारा जारी सभी NOC की जांच उपभोक्ताओं के घर जाकर की जाए और यह पूरी प्रक्रिया शिकायतकर्ता की उपस्थिति में कराई जाए।
शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि यदि जांच स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से नहीं कराई गई, तो बैंक के मंडल स्तर के अधिकारी भी इस मामले में लीपापोती कर सकते हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण में “घोटाले पर घोटाला” होने का आरोप लगाते हुए सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन और बैंक प्रबंधन इस गंभीर आरोप पर क्या कदम उठाते हैं और क्या जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो पाती है या नहीं।

56
1792 views

Comment