logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अगर मराठी भाषियों को परेशानी हुई तो". आंदोलन कर रहे टैक्सीवालों को राज ठाकरे के बेटे की चेतावनी

Raj Thackeray Son: राज ठाकरे के बेटे अमित का कहना है कि टैक्सीवालों के आंदोलन करने से कोई परेशानी नहीं, यह उनका हक है. हालांकि, अगर इससे मराठी भाषियों को परेशानी होती है तो सड़क पर ही जवाब दिया जाएगा.
महाराष्ट्र में ऑटो-रिक्शा चालकों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य करने के फैसले के बाद सियासत गरमा गई है. सरकार का कहना है कि रिक्शा चालकों को मराठी आनी चाहिए और जिन्हें नहीं आती, उन्हें सरकार की ओर से सिखाने की व्यवस्था भी की जाएगी.
इस मुद्दे पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने सरकार के रुख का समर्थन किया है. वहीं पार्टी प्रमुख राज ठाकरे के बेटे और युवा नेता अमित ठाकरे का बयान चर्चा में आ गया है. उन्होंने आंदोलन करने वाले गैर मराठी रिक्शा चालकों को चेतावनी दी है. अमित ठाकरे ने कहा है कि हमारे मराठी लोगों को आपके आंदोलन के कारण तकलीफ हुई तो सड़क पर पीटेंगे.

0
0 views

Comment