logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जागनाथजी के 30वें वार्षिकोत्सव पर मंदिर शिखर पर चढ़ी अमर ध्वजा जयकारों की गूंज से भक्तिमय हुआ ऐसराणा पर्वत का वातावरण


बेंगलुरू/बागरा(दलपतसिंह भायल)नारणावास के निकटवर्ती ऐसराणा पर्वत स्थित जागनाथजी मंदिर के 30वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को मंदिर शिखर पर अमर ध्वजा चढ़ाई गई। जागनाथ महादेव के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा और वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया।
यह धार्मिक आयोजन महंत महेंद्र भारतीजी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। प्रातः शुभ मुहूर्त में मंदिर के पुजारी केसाराम राजपुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
इसके बाद ढोल-ढमाकों और गाजे-बाजे के साथ मुख्य मंदिर के शिखर पर लालचंद रायचंद बागरेचा परिवार, सियाणा द्वारा तथा जुना मंदिर के शिखर पर राजपुरोहित भूरसिंह गलबाजी जागरवाल, बडावास-बागरा द्वारा अमर ध्वजा चढ़ाई गई। ध्वजारोहण के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए, जिससे सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर सोनसिंह, जोरसिंह, वागसिंह, थानसिंह, बगसिंह, कैलाशसिंह, दिनेश कुमार, मांगीलाल, रतनसिंह, जयन्तिलाल, नरेश कुमार, मयंक, पुजन, गौतम, किरण, कियांश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

274
5063 views

Comment