करईल में लहराया सफलता का परचम, यूपी बोर्ड 2026 में घनश्याम दास हाई स्कूल के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में घनश्याम दास हाई स्कूल, करैल (जिला सोनभद्र) के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विद्यालय की छात्रा सुषमा कुमारी ने 503 अंक (83.83%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रितेश कुमार ने 494 अंक (82.33%) के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा आकाश कुमार ने 483 अंक (80.5%) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इन तीनों मेधावी छात्रों की सफलता से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।