बृजमनगंज:इण्टर में आदित्य और हाईस्कूल में दीपिका ने मारी बाजी
आलमाइटी पब्लिक इण्टर कॉलेज बृजमनगंज के छात्र - छात्राओं ने विगत वर्षो की तरह इस वर्ष भी यू०पी० बोर्ड परीक्षा 2026 में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर पूरे जनपद में विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में दीपिका विश्वकर्मा पुत्री सतीश चन्द्र विश्वकर्मा ने 91% अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।सूरज व शहजाद खान 90.5% द्वितीय स्थान,अनिरूद्ध प्रजापति 90% तृतीय स्थान,तुबा बानो 89.83% चौथा स्थान तथा संजना जायसवाल ने 89.33% अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया।इण्टरमीडिएट में आदित्य कुमार पुत्र दूधनाथ ने 87.6% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उम्मे कुलसुम 84.4% द्वितीय स्थान,स्नेहलता 84 % तृतीय स्थान, सना परवीन 83.6 % चौथा स्थान तथा मुस्कान वर्मा 83.4% अंक प्राप्त कर पाँचवे स्थान पर रही।सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र - छात्राओं को प्रबंधक महमूद आलम व प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने मिठाई खिलाकर एवं माला पहना कर सम्मानित किया।