कानपुर नगर । "संध्या भ्रमण के सनातनी प्रबुद्धजन" ग्रुप की बैठक
लखनपुर, कानपुर नगर। 23 अप्रैल 2026 । वैसे तो संध्याकाल से हर कोई बचना चाहता है, क्योंकि इसके बाद सर्वत्र रात्रि का अंधेरा पसर जाता है। जबकि प्रातः काल पूरे दिनभर के उजाले का संदेश लेकर आता है, इसलिए हम सभी को उमंग से भर देता है। यही प्रकृति का जीवन चक्र है, जिसमें सभी जीव जन्तु एवं वनस्पतियां गतिशील हैं।
नौकरी से सेवानिवृत्ति भी जीवन का संध्याकाल ही है। किन्तु ईश्वरीय कृपा से हमें कुछ ऐसे वरिष्ठ मित्रों का सानिध्य प्राप्त हुआ जिसने हमारे इस संध्याकाल को नये उमंग उल्लास एवं मनोविनोद से भर दिया है। हम सभी मित्रगण जी टी रोड किनारे स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वेजिटेबल फार्म में शाम को नियमित रूप मिलकर उस बड़े परिसर में भ्रमण का लाभ उठाते हैं। भ्रमण के उपरान्त वहीं हमारी जो बैठकी होती है उसके आनंद को शब्दों में वर्णन करना सम्भव नहीं है। अपने दैनिक जीवन की आसपास में घटित घटनाओं के साथ ही पूरे देश दुनिया की आर्थिक सामाजिक धार्मिक एवं राजनीतिक घटनाक्रमों पर बहुत ही बेबाकी और रोचक ढंग से दिल खोलकर चर्चा होती है।
हमारे इस "संध्या भ्रमण के सनातनी प्रबुद्धजन" ग्रुप की बैठक के दो फोटो आपके अवलोकनार्थ।