बाबा शिव चरन दास इंटर कॉलेज का इंटरमीडिएट परिणाम शानदार आस्था सिंह टॉपर, शाहिद रजा सहित मेधावियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान
मवई(अयोध्या) ! मवई ब्लॉक स्थित बाबा शिव चरन दास इंटर कॉलेज, पूरे मुरली अयोध्या का इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम इस वर्ष बेहद उत्कृष्ट रहा है। विद्यालय के मेधावी छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि विद्यालय लगातार सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है।जारी सूची के अनुसार आस्था सिंह ने 500 में 433 अंक (86.6%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। आशुतोष यादव एवं नजमीन बानो ने 414-414 अंक (82.8%) के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रतिमा वर्मा ने 405 अंक (81%) और शाहिद रजा ने 404 अंक (80.8%) अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की लगन और विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण का परिणाम है। यहां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्रबंध निदेशक राजीव तिवारी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को संस्कारवान, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाना भी है। उन्होंने कहा कि लगातार बेहतर परिणाम इस बात का प्रमाण हैं कि विद्यालय सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में और बेहतर उपलब्धियां हासिल करेगा।अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने भी विद्यालय की इस सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए प्रबंधन और शिक्षकों की सराहना की है। लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते बाबा शिव चरन दास इंटर कॉलेज क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।