logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Raipur Crime News: घर की नौकरानी निकली चोर, परिवार के लोग गए थे बाहर, मौका देखकर लाॅकर ही कर दी पार

Raipur Crime News: रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर के देवपुरी डाॅल्फिन ज्वेल के मकान में चोरी की घटना को पुलिस ने सुलझा लिया है। चोरी करने वाली नौकरानी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 2.50 लाख नगदी भी जब्त की गई है।

जानकारी के मुताबिक, देवाशीष गुरू ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वो न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र के देवपुरी स्थित डॉल्फिन ज्वेल में सपरिवार निवास करता है। प्रार्थी अपने घर व बच्ची की देख-रेख के लिये फरवरी 2026 से प्रिया ढीढी निवासी ग्राम भोरिंग जिला महासमुंद को रखा था। 21 अप्रैल की शाम को दोस्त की शादी में बेमेतरा गया था और उसकी पत्नि व बच्ची शंकर नगर गये थे। घर में प्रिया ढीढी अकेले थी। रात करीब 8 बजे उसकी पत्नि ने फोन किया और बताया कि घर में काम करने वाली नौकरानी प्रिया ढीढी घर में नहीं है और आलमारी खुली है। अलमारी में रखा लॉकर भी गायब है। लॉकर के अंदर 2,50,000 रूपये थे।

रिपोर्ट पर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 160/26 धारा 306 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। साइबर व थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया।

फुटेज में प्रिया ढीढी को लॉकर उठाकर ले जाते देखा गया। टीम ने महिला आरोपी के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार दबिश देकर उसकी पतासाजी की।

इसी दौरान गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को प्रिया ढीढी की मौजूदगी की जानकारी मिली। टीम के सदस्यों द्वारा महिला आरोपी प्रिया ढ़ीढ़ी को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार की और बताई कि उसने लॉकर खोलने का प्रयास किया। लेकिन नहीं पाई।

महिला आरोपी प्रिया ढ़ीढ़ी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी 2,50,000 रूपये व लॉकर जब्त किया गया।

गिरफ्तार महिला आरोपी

प्रिया ढ़ीढ़ी पिता बिसेलाल ढ़ीढ़ी उम्र 19 साल निवासी ग्राम भोरिंग थाना तुमगांव जिला महासमंुद।

10
238 views

Comment