logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चंदौली में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती के दोनों पैरों में लगी गोली, 33 से ज्यादा केस दर्ज।

*हेडलाइन: चंदौली में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती के दोनों पैरों में लगी गोली, 33 से ज्यादा केस दर्ज*

*चंदौली।* बीती रात अलीनगर थाना क्षेत्र में वांछित हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धर्मेंद्र भारती पर हत्या का प्रयास, मारपीट, लूट जैसी तीन दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश धर्मेंद्र भारती पर 33 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही उसे शरण देने वाले रिश्तेदारों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी हाल में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आरोपी दीनदासपुर गांव में अपने रिश्तेदार के घर छिपा था। पुलिस टीम जब उसे पकड़ने पहुंची तो मौके पर मौजूद रिश्तेदारों ने विरोध किया। इसके बावजूद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल अवैध असलहा उसने रिंग रोड के पास छुपा कर रखा है। पुलिस टीम जब हिस्ट्रीशीटर बदमाश को लेकर मौके पर पहुंची तो धर्मेंद्र भारती ने लोडेड तमंचा से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें उसके दोनों पैरों में गोली लगी।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, 21 अप्रैल की रात रेवसा गांव में उर्स के दौरान में महिलाओं पर छींटाकशी का विरोध करने पर आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ पीड़ित परिवार की स्कॉर्पियो गाड़ी पर हमला कर फायरिंग की थी। इस मामले में मुख्य आरोपी धर्मेंद्र भारती सहित अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल भी एनकाउंटर की सूचना पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर समेत करीब 33 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

4
779 views

Comment