logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खरीदी केन्द्रों पर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हों - कलेक्टर

खरीदी केन्द्रों पर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो – कलेक्टर

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने खरीदी केन्द्रों पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार मौजूदा रबी विपणन वर्ष में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी का कार्य किया जा रहा है। खरीदी केन्द्रों पर अपना गेहूं विक्रय करने आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके संबंध में पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गुरुवार को डबरा विकासखंड के दो खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ग्वालियर जिले में 38 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य किया जा रहा है। अब तक लगभग 2 हजार किसानों ने अपनी सुविधा अनुसार उपार्जन केन्द्र एवं तिथि चुनकर स्लॉट बुक कराए हैं।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने आंतरी ग्राम पंचायत में पार्वती गोपाल वेयर हाउस पर स्थापित खरीदी केन्द्र का अवलोकन किया। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित किसानों से भी चर्चा की। इसके साथ ही खरीदी केन्द्र पर उपस्थित किसानों के सामने गेहूँ तुलवाकर भी देखे। उन्होंने किसानों से भुगतान के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही जिन किसानों को भुगतान प्राप्त हो गया है उनसे खरीदी केन्द्र से ही मोबाइल पर चर्चा कराई। इसके पश्चात डबरा के समीप सरला वेयरहाउस में स्थापित खरीदी केन्द्र का भी अवलोकन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने निर्देशित किया है कि जिले में स्थापित सभी उपार्जन केन्द्रों पर किसानों की सुविधा के लिये छाया, स्वच्छ पेयजल, शौचालय के साथ-साथ ओआरएस के पैकेट, गुड़-चना की व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाएं। खरीदी केन्द्रों पर आपात स्थिति के लिये मेडीकल किट की भी व्यवस्था की जाए। खरीदी केन्द्र पर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान डबरा एसडीएम श्री रूपेश सिंघई एवं खाद्य अधिकारी श्री अरविंद भदौरिया सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
#gwalior
#wheat
CM Madhya Pradesh

38
1134 views

Comment