ग़ल्ला व्यापारियों के आगे नतमस्तक हुए देवेंद्र नगर कृषि उपज मंडी के अधिकारी
पन्ना देवेंद्र नगर
कृषि उपज मंडी देवेंद्र नगर के अधिकारी कर्मचारियों की मूक सहमति से नगर मे ग़ल्ला व्यापारियों की दुकाने चल रही है आलम यह है की मंडी सीजन मे वीरान है जिसका मुख्य करण मंडी नियमित चालू ना होना एवं व्यापारियों द्वारा डाक ना बोली जाना जिस कारण छेत्र के किसान अपनी उपज व्यापारियों की दुकानों मे माटीमोल बेचने को या फिर नागौद या किसी अन्य मंडी ले जाने को मजबूर है मंडी प्रशासन द्वारा सिर्फ नोटिस काट कर अपना दाइत्व पूरा कर रहा है आज तक किसी व्यापारी पर बैधानिक कार्यवाही नहीं की गई है देवेंद्र नगर कृषि उपज मंडी मे सिर्फ उपार्जन के समय ही किसान नजर आते है बाकी समय मंडी वीरान पड़ी रहती है
जिले के संवेदन सील कालेक्टर एवं देवेंद्र नगर तहसीलदार मैडम से तहसील छेत्र के अन्न दाता किसान मंडी को सुचारु रूप से चालू करवाने एवं नियम विरुद्ध ग़ल्ला खरीदने एवं स्टॉक करने वालों के ऊपर प्रभावी कार्यवाही किये जाने की माँग की जा रही है
अब देखना है की क्या प्रभावी कार्यवाही की जाती है की या छेत्र के अन्न दाता यूँही अपना अनाज माटीमोल बेचते रहेंग
वो दिन दूर नहीं जहाँ आगे चल कर कृषि उपज मंडी अपना अस्तित्व खो कर सिर्फ खरीदी केंद्र रह जाएगी