राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए केन्द्र प्रभारी सूची में आंसिक संसोधन
राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए केन्द्र प्रभारी सूची में आंशिक संशोधन
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 दिनांक 26 अप्रैल को जिला मुख्यालय मुरैना के 08 परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न कराई जाएगी।
परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी श्री अरविन्द कुमार माहौर द्वारा परीक्षा केन्द्र प्रभारियों की सूची में आंशिक संशोधन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री कमल नार्वे की ड्यूटी अशासकीय सेंट मेरी स्कूल, ए.बी. रोड, पीपरीपुरा, मुरैना में लगाई गई थी। आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए श्री कमल नार्वे के स्थान पर सहायक परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र मुरैना श्री अशोक शर्मा को उक्त परीक्षा केन्द्र के लिए नियुक्त किया गया है।
यह अधिकारी गोपनीय सामग्री के संप्रेषण हेतु केन्द्र प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे। श्री माहौर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 26 अप्रैल, रविवार को प्रातः 8:30 बजे संबंधित अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर जिला कोषालय अधिकारी से संपर्क स्थापित करेंगे तथा प्रथम पाली की परीक्षा संबंधी सामग्री मोहरबंद पैकेट में प्राप्त करेंगे।
आयोग के निर्देशानुसार, केन्द्र प्रभारी परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटे पूर्व केन्द्राध्यक्ष को उक्त सामग्री उपलब्ध कराएंगे तथा उसकी विधिवत पावती प्राप्त करेंगे। प्रथम पाली की परीक्षा समाप्ति के पश्चात, वे अपने समक्ष संपूर्ण गोपनीय सामग्री को केन्द्राध्यक्ष से मोहरबंद कराकर जिला कोषालय में जमा कराएंगे।
इसी प्रकार, द्वितीय पाली के प्रश्नपत्र दोपहर 12 बजे पूर्व की भांति जिला कोषालय से प्राप्त किए जाएंगे तथा परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटे पूर्व केन्द्राध्यक्ष को प्रदान किए जाएंगे, जिसकी पावती प्राप्त की जाएगी। द्वितीय पाली की परीक्षा समाप्ति के तुरंत पश्चात, समस्त गोपनीय सामग्री केन्द्राध्यक्ष से मोहरबंद कराकर तत्काल जिला कोषालय में जमा कराई जाएगी।
-
#Morena #JansamparkMP #morena2026 Jansampark Madhya Pradesh