logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फर्रुखाबाद में प्रीपेड मीटर के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, अधीक्षण अभियंता का घेराव

फर्रुखाबाद में प्रीपेड बिजली मीटर लगाए जाने को लेकर 23 अप्रैल को जनता का गुस्सा खुलकर सामने आया। विभिन्न संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने अधीक्षण अभियंता विद्युत यादवेंद्र सिंह का घेराव कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जिले में उपभोक्ताओं की सहमति के बिना जबरदस्ती प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें अनाप-शनाप बिजली बिलों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है।
फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि शासन के निर्देशों के विपरीत घरों में जबरन मीटर लगाए गए हैं, जिससे आमजन परेशान है। उन्होंने मांग की कि जो उपभोक्ता स्वेच्छा से प्रीपेड मीटर रखना चाहते हैं, उन्हें रहने दिया जाए, जबकि बाकी उपभोक्ताओं के मीटर तत्काल पोस्टपेड में बदले जाएं।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री अंगद पांडे उर्फ कोमल ने बिजली विभाग के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे आक्रोश बढ़ रहा है। समाजसेवी वसीमउज्जमा खान और हाजी शमीउल्ला खान ने भी विभागीय कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है और उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।
पूर्व सभासद निशित दुबे उर्फ नीशू ने आरोप लगाया कि मीटर लगाने वाले कर्मियों द्वारा कई जगहों पर जबरन पैसे वसूले गए और लोगों के साथ बदसलूकी की गई, जो पूरी तरह अनुचित है।
प्रदर्शन में डॉ. पंकज राठौर, आलोक मिश्रा, सतीश दीक्षित, मनोज अग्निहोत्री, एडवोकेट आयुष सक्सेना, रजत वर्मा, नीरज यादव, रामलखन शुक्ला, राजीव पाल, जाकिर खान, आशुतोष मिश्रा, सुमित भल्ला, दिनेश राजपूत, राघव वर्मा, उमेश जाटव, प्रशांत मिश्रा, सनी बाथम, मुकेश बाथम, रामबरन शाक्य, राजीव राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में भईयन मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया और ज्ञापन पर कार्रवाई नहीं हुई, तो जिलेभर में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

3
36 views

Comment