logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज कस्बे में शादी के रिसेप्शन के अगले ही दिन एक 25 वर्षीय दूल्हे की मौत

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज कस्बे में शादी के रिसेप्शन के अगले ही दिन एक 25 वर्षीय दूल्हे की मौतal हो गई। परिवार के अनुसार, सीने में तेज दर्द के बाद उसे हार्ट अटैक आया। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और नवविवाहिता पत्नी सदमे में है।

मृतक की पहचान आकाश (पुत्र जयवीर) के रूप में हुई है, जो अलीगंज के मोहल्ला राधाकिशन का निवासी था। उसकी शादी 19 अप्रैल 2026 को साहिबाबाद से हुई थी और दुल्हन 20 अप्रैल को विदा होकर घर आई थी।

22 अप्रैल 2026 को रिसेप्शन का कार्यक्रम था। रात में आकाश को सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उसे हार्ट अटैक आया। परिजन उसे पहले कायमगंज (फर्रुखाबाद) ले गए और फिर एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

206
10096 views

Comment