सरकारी हेड पंप खराब होने से ग्रामीण हो रहे हैं परेशान पिंटू कुमार संवाददाता बदायूं से
सरकारी हैंडपंप खराब, ग्रामीणों को पेयजल के लिए हो रही परेशानी*
: संवाददाता कादरचौक
कादर चौक- ब्लॉक परिसर में लगा सरकारी हैंडपंप काफी समय से खराब पड़ा हुआ है। हैंडपंप खराब होने के कारण मोहल्ले के लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर बढ़ती गर्मी में यह समस्या और गंभीर हो गई है।ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार B,D,O और संबंधित जिम्मेदारों को हैंडपंप ठीक कराने के लिए अवगत कराया,लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।जिस कारण लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सड़क किनारे होने के कारण इस हैंडपंप से राहगीर भी अपनी प्यास बुझाते थे,लेकिन खराब होने से सभी को इधर-उधर पानी की तलाश करनी पड़ रही है।
स्थाई निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द खराब पड़े सरकारी हैंडपंप को ठीक कराया जाए,ताकि इस बढती गर्मी में लोगों को पेयजल की समस्या से राहत मिल सके।
ग्रामीण सुखबीर सिंह ने बताया कि B,D,O से कई बार कहने के बावजूद करीब एक महीने से आज तक खराब पड़ा हैंडपंप को ठीक नहीं कराया गया है।
तो इस मामले की शिकायत कुछ अधिकारियों से की जाएगी
गर्मी के चलते परेशान दुकानदारों ने कई बार शिकायत की लेकिन किसी ने इस पर कोई भी एक्शन नहीं लिया दुकानदारों को कहना है अगर इस पर वीडियो साहब अगर ध्यान नहीं देते हैं तो हम बदायूं जाकर अधिकारियों से शिकायत करेंगे