logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विद्युत मंडल की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: मझगवां (सरौली) कार्यालय का किया घेराव

मझगवां (जबलपुर) | 21 अप्रैल 2026
विद्युत विभाग की लचर कार्यप्रणाली और अघोषित बिजली कटौती के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा विद्युत मंडल मझगवां (सरौली) का उग्र घेराव किया गया। कांग्रेस नेता राजा पटेल (जनपद सदस्य), नीरज पाठक, रिंकू शर्मा (जिलाध्यक्ष, सोशल मीडिया विभाग) और जितेंद्र पटेल देवरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे।
प्रमुख माँगें:
3 दिन के भीतर बदलें ट्रांसफार्मर: किसानों के जले हुए ट्रांसफार्मर तत्काल बदले जाएं।
10 घंटे निर्बाध बिजली: किसानों को खेती के लिए अनिवार्य रूप से 10 घंटे बिजली दी जाए।
कटौती पर रोक: घरेलू और कृषि फीडरों में की जा रही मनमानी कटौती बंद हो।
सुनवाई सुनिश्चित हो: कर्मचारी स्थानीय लोगों के फोन उठाएं और समस्याओं का तुरंत निराकरण करें।
वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी:
आंदोलन में प्रदेश सचिव राजेश चौबे, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी पटेल, पूर्व प्रदेश महामंत्री श्रीमती मंजू मिश्रा सहित राम मिलन पांडे, हिमांशु पांडे, अजय पटेल, शैलेंद्र विश्वकर्मा और विकास श्रीवास्तव जैसे अनेक पदाधिकारी व सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
चेतावनी: कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि विद्युत मंडल ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया और किसानों की माँगें पूरी नहीं हुईं, तो आगामी समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

20
2385 views

Comment