logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अलमारी से गिरा लकड़ी का स्ट्रक्चर, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी घायल — सिर में आए 8 टांके, हालत स्थिर

रिपोर्ट: प्रदीप सिंह, महराजगंज
महराजगंज। जनपद में बुधवार को एक अप्रत्याशित हादसे में शक्ति मोहन अवस्थी घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यस्त थे। अचानक अलमारी के ऊपर रखा लकड़ी का स्ट्रक्चर गिरकर उनके सिर पर आ गिरा, जिससे उन्हें गंभीर चोट लग गई।
बताया जा रहा है कि यह घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। हादसे के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उनके सिर में 8 टांके लगाए। लगभग एक घंटे तक चले इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
🩺 डॉक्टरों ने बताया खतरे से बाहर
चिकित्सकों के अनुसार एसपी की स्थिति अब पूरी तरह स्थिर है और किसी प्रकार का खतरा नहीं है। घटना के बाद कुछ समय के लिए पुलिस विभाग में चिंता का माहौल बन गया था, लेकिन स्वास्थ्य सामान्य होने की खबर से सभी ने राहत की सांस ली।
🏥 डीएम समेत अधिकारी पहुंचे अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा अस्पताल पहुंचे और एसपी का हालचाल जाना। इसके अलावा पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
👉 इस अप्रत्याशित घटना ने प्रशासनिक महकमे को कुछ समय के लिए चिंतित जरूर किया, लेकिन अब स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

11
391 views

Comment