बदायूं जिले विकासखंड कादर चौक क्षेत्र के ग्राम कौवा नगला में
जनपद बदायूं के विकास खंड कादर चौक क्षेत्र के ग्राम कौआ नगला में नाले खोले जाएं एवं साफ-सफाई की व्यवस्था सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। ग्रामवासियों का आरोप है कि सफाई कर्मी भगवान सिंह द्वारा नियमित रूप से कार्य नहीं किया जा रहा है, जिससे गांव में गंदगी की समस्या बढ़ती जा रही है।ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य सड़क पर ही केवल औपचारिक सफाई की जाती है, जबकि गांव की अन्य गलियों में सफाई नहीं होने के कारण नालियां चोक हो रही हैं और दुर्गंध फैल रही है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।गांव के लोगों ने सफाई कर्मी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय-समय पर पूरे गांव में नियमित सफाई होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है ब्लॉक कादरचौक मे ऐसे बहुत से गाँव है जहाँ सफाई कर्मी तैनात है लेकिन गाँव मे सफाई करने नहीं आता है चीलपुरा गाँव मे कई सालो से सफाई कर्मी नहीं आ रहा है गाँव गंदगी मे तब्दील हो गया है ग्रामीणों ने माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांव में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हो सके और लोगों को राहत मिल सके!