मैनपुरी/दिनांक 25.4.2026 27.4.2026
मैनपुरी/दिनांक 25.4.2026 27.4.2026 तक चलने वाली होमगार्ड के पदों पर लिखित परीक्षा हेतु दो पाली में निम्नलिखित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है जिसका समय 10 से 12 बजे 3 से 5 बजे रहेगा हीट वेव को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर सी गुप्ता ने तीन मेडिकल टीमों का गठन किया है जो समय समय पर परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक उपकरण एवं जीवन रक्षक औषधियों के साथ चिकित्सा अधिकारी पैरामेडिकल टीम एम्बुलेंस के साथ मौजूद रहेंगे। साथ ही सभी परीक्षार्थियों से अपील है कि ORS घोल सभी परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध करा दिया गया है आप आवश्यकता पड़ने पर एक पाउच एक लीटर पानी में मिलाकर ले सकते हैं समय समय पर तरल पदार्थ लेते रहे पीने का पानी अपने साथ रखे।
रिपोर्ट/KANHAIYA LAL