logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चौतरवा थाने कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अपहृता को किया बरामद

बगहा, प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी के निर्देश के आलोक में चौतरवा थाने कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बगहा से एक अपहृता को बरामद किया, अपहृता थाना क्षेत्र के एक गांव कि रहने वाली है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि विगत कुछ दिन पहले अपहृता

के परिजन के आवेदन पर थाने में कांड दर्ज कराया गया था, हालांकि बहुत जल्द इस कांड में नामजद आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी करने में जुटी हुई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अपहृता को बरामद करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, उल्लेखनीय है कि अपहृता को बयान दर्ज कराने के लिए बगहा न्यायालय में भेज दिया गया है।

1
89 views

Comment