बेतिया/बगहा
जिला के सहोदरा थाना क्षेत्र के सुपौली गांव में पटना पुलिस में तैनात एक महिला सिपाही की गला घोटकर हत्या कर दी गई।
जिला के सहोदरा थाना क्षेत्र के सुपौली गांव में पटना पुलिस में तैनात एक महिला सिपाही की गला घोटकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। मृतका की पहचान 27 वर्षीय संकेशी कुमारी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, संकेशी कुमारी ने सात मार्च 2025 को सुपौली निवासी सुजीत कुमार से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि वह गर्भवती भी थीं। शादी के महज डेढ़ माह बाद ही इस तरह की घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
परिजनों ने बताया कि 21 अप्रैल को मृतका अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल होने के लिए मायके आई थीं। समारोह के बाद बुधवार को वह ससुराल लौटीं और उसी शाम उनकी हत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने घर में शव पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच बेतिया भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया