logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जालंधर के spa centre में पुलिस की रेड कई युवक युवतीयां हिरासत में।

जालंधर: ताज होटल के सामने थाना 7 के अधीन आते Queen Spa Center में पुलिस ने दबिश दी, जहां से पुलिस ने कई सारे युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। इस दौरान पुलिस ने कई युवतियों को चुंगल से छुड़वाया।

मिली जानकारी के अनुसार स्पा सेंटर में व्यक्ति ने स्टिंग ऑपरेशन किया था। मामले की जानकारी देते हुए सम्राट ने कहा कि स्पा सेंटर में 1500 रुपए देह व्यापार के लिए मांगे गए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। व्यक्ति ने कहा कि स्पा सेंटर से कुछ दूरी पर स्थित थाना 7 है, लेकिन उसके बावजूद सरेआम एरिया में देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। व्यक्ति ने बताया कि स्पा सेंटर में विदेशी लड़कियां है, जिसमें थाईलैंड और मलेशिया से संबंधित है। आज पुलिस ने जब दबिश दी तो लड़कियां और युवकों को बाहर निकाला गया। घटना के दौरान आपत्तिजनक सामान पाया गया। व्यक्ति का आरोप है कि स्पा सेंटर ने नशे कि पन्नियां मिली है।

वहीं मालिक से बात की गई तो उसने कहा कि वह स्पा सेंटर छोड़ चुका है। सम्राट ने आरोप लगाए है कि मिली भुगत से स्पा सेंटर में देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। हालांकि उच्च अधिकारी सही काम कर रहे है, लेकिन नीचे अधिकारियों के बारे में वह कुछ कह नहीं सकते। वहीं जांच अधिकारी ने कहा कि स्पा सेंटर को लेकर सूचना मिली थी। जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचे। हालांकि पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर से युवक मिले थे। हालांकि वीडियो में देखा जा सकता है कि युवतियां भी स्पा सेंटर से बाहर आती हुई दिखाई दे रही है।

39
489 views

Comment