जबलपुर में सनसनीखेज वारदातः सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली
संवाददाता विनोद विश्वकर्मा
जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के संजय नगर में आज सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक सिविल इंजीनियर को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, बड़ा पत्थर निवासी क्लेरिंस अपनी बाइक (MP 20 NW 1145) से सुबह करीब 8 बजे रांझी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे दो नकाबपोश बाइक सवार हमलावर उनके पास पहुंचे और सिर पर गोली दाग दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रांझी सीएसपी सतीश साहू और थाना प्रभारी उमेश गोलहानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावर घटना को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में लेकर आसपास के क्षेत्र में तलाशी शुरू कर दी है