logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फुसरो रेड कोयले की तस्करी के खिलाफ।

फुसरो में रानी बाग से अवैध कोयला कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 टन कोयला जब्त.

बेरमो आवाज
बेरमो मे अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ एक बड़ी और संयुक्त छापेमारी की गई. यह कार्रवाई क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें रानी बाग, फुसरो मेन रोड के पास अवैध रूप से संग्रहित कोयले का भंडाफोड़ हुआ. कार्रवाई के दौरान 3 टन अवैध कच्चा कोयला जब्त किया गया.जब्त कोयले को ट्रैक्टर में लोड कर अमलो रेलवे साइडिंग स्थित क्रेशर में अनलोड कराया गया. छापेमारी में पुलिस, CISF, CCL सुरक्षा टीम की संयुक्त भागीदारी रही.अवैध कोयला कारोबार की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए यह कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. सुरक्षा अधिका रियों ने स्पष्ट किया है कि ऐसे ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे और अवैध खनन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

0
0 views

Comment