logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झाँसी के रिषभ साहू ने रचा इतिहास, 97.33% अंकों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान,

झाँसी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में झाँसी के छात्र रिषभ साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की टॉप थ्री सूची में अपनी जगह बना ली है। रिषभ ने 97.33 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है और जिले का नाम रोशन किया है।
रिषभ साहू मूल रूप से झाँसी के उल्दन गांव के निवासी हैं। उन्होंने लॉर्ड कृष्णा पब्लिक हाई स्कूल से पढ़ाई करते हुए यह सफलता हासिल की। परिणाम घोषित होते ही उनके परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी।
रिषभ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनके पिता के अनुसार, रिषभ शुरू से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर रहा और नियमित रूप से समय सारिणी बनाकर पढ़ाई करता था। वहीं रिषभ का कहना है कि उसने कठिन विषयों पर विशेष ध्यान दिया और निरंतर अभ्यास किया।
स्कूल प्रबंधन ने भी रिषभ की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। शिक्षकों का कहना है कि रिषभ शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है और कक्षा में उसका प्रदर्शन हमेशा उत्कृष्ट रहा।
रिषभ की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उसने बताया कि वह आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर देश सेवा में योगदान देना चाहता है।

30
595 views

Comment