बुरहानपुर में "आल इज वेल सुपर क्लीनिक"का भव्य शुभारंभ
बुरहानपुर में ‘ऑल इज वेल सुपर क्लीनिक’ का भव्य शुभारंभ, अत्याधुनिक सुविधाओं से मिलेगा इलाज
रिपोर्टर -
भगवानदास शाह
जिला बुरहानपुर
मध्यप्रदेश
बुरहानपुर। शहरवासियों के लिए ऑल इज वेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा 23 अप्रैल 2026 को शनि मंदिर के पास अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ऑल इज वेल सुपर क्लीनिक का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।
इस क्लीनिक का उद्घाटन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रमेश कापड़िया, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आबिद सैय्यद एवं जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनोज अगनानी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ठा. सुरेंद्रसिंह जी, श्री नीरज कक्कड़, पार्षद श्री आशीष शुक्ला, नारायण नगर अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, अपना कमर्शियल क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष शरद मोरे, उपाध्यक्ष संजय महाजन,मध्य प्रदेश कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ताप्ती सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत समाजसेवी राजेश भगत राजू खेड़ेकर वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र जैन सुनील सलूजा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव शरद जैन, प्रदीप राजे, डॉ. सुभाष माने, बीसा लाड समाज अध्यक्ष चंद्रकांत श्रॉफ, गुजराती समाज ट्रस्ट अध्यक्ष एवं एडवोकेट हेमेंद्र गोविंदजीवाला, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आई.एल. मूंदड़ा, डॉ. आलोक गर्ग, डॉ. के.पी. श्रोती, डॉ. जूही गर्ग सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
संस्था के फाउंडर एवं चेयरमैन श्री आनंद प्रकाश चौकसे, मैनेजिंग डायरेक्टर कबीर चौकसे तथा एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर देव्यांशी चौकसे ने बताया कि इस क्लीनिक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
क्लीनिक में प्रतिदिन जनरल फिजिशियन(डॉ दिव्येश लाड), स्त्री रोग विशेषज्ञ(डॉ मोनिश गुप्ता), अस्थि रोग विशेषज्ञ(डॉ दिलीप पाटीदार) तथा जनरल सर्जन (डॉ गौरव सिंग परदेसी) की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे बुरहानपुर के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।