चंदौली। इमिलियां में 24 अप्रैल को 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय होंगे शामिल।
चंदौली। इमिलियां में 24 अप्रैल को 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय होंगे शामिल।
चंदौली। इमिलियां रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के तत्वावधान में 24 अप्रैल शुक्रवार को इमिलियां स्थित अमृत सरोवर पर ब्रह्मबाबा, साधू बाबा दरबार के प्रांगण में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम आयोजक और समिति के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू ने बताया कि इस समारोह में 21 जोड़ों का विवाह समिति की ओर से कराया जाएगा। इस नेक कार्य में समिति के मुख्य संरक्षक, पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे। समिति द्वारा विवाह का सम्पूर्ण आयोजन किया जाएगा और नवविवाहित जोड़ों को उपहार भी भेंट किए जाएंगे।
समिति की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।