मड़िहान: बाइक सवार बिजली के पोल से टकराया, हालत गंभीर
मड़िहान थाना क्षेत्र के चौबेपुर स्थित शिव मंदिर के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बनदेडया गांव निवासी इंद्रजीत (पुत्र लालतू) रजौहा चौराहे से कलवारी की ओर जा रहा था।
बताया जा रहा है कि जैसे ही वह शिव मंदिर के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक अनियंत्रित बाइक को बचाने के प्रयास में UP63BE3890 बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
बाद में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़िहान भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।