logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चंदौली । शहाबगंज थाना के भूसीकृतपुरवा गाँव में नीचे लटक रहे बिजली के तार से 12 वर्षीय बच्ची झुलसी, ग्रामीणों में आक्रोश।

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के भूसीकृतपुरवा गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक मासूम की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। गांव में लंबे समय से नीचे लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आकर 12 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया।

निवासी संजय राम की 12 वर्षीय पुत्री रोली घर से किसी घरेलू कार्य के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में नीचे झूल रहे बिजली के तार से उसका संपर्क हो गया। तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से बालिका को जोरदार झटका लगा और वह मौके पर ही गिर गई और बुरी तरह झुलस गई। घटना होते ही आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

रोली को तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर बिजली के तार काफी नीचे लटक रहे हैं, जिसकी शिकायत कई बार संबंधित प्रशासन और बिजली विभाग से की गई।

ग्रामीणों ने पूरे क्षेत्र में जांच अभियान चलाने और बिजली के तारों को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

0
2 views

Comment