logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आउटसोर्स कर्मियों को अनुभव के आधार पर पक्का करके उनका भविष्य सुरक्षित बनाए सरकारः एडवोकेट मरवाहा

आउटसोर्स कर्मियों को अनुभव के आधार पर पक्का करके उनका भविष्य सुरक्षित बनाए सरकारः एडवोकेट मरवाहा

-बागपुर में एक दुकान की आग बुझाते घायल हुए फायरमैन परमजीत का सम्मान

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा

आज कई सरकारी विभाग ऐसे हैं जो आउटसोर्स कर्मियों के सहारे चल रहे हैं तथा कई कर्मियों को 15 से 20 साल कार्य करते हो गए हैं। इसलिए सरकार को बिना किसी देरी के इन कर्मियों को अनुभव के आधार पर पक्का करके उनका भविष्य सुरक्षित करने की तरफ कदम बढ़ाना चाहिए ताकि इनके परिवार एवं बच्चों का जीवन भी उज्वल हो सके। यह बात श्री गोबिंद गोधाम गौशाला में आयोजित एक कार्यक्रम दौरान फायरमैन परमजीत को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित करते हुए एडवोकेट राकेश मरवाहा ने कही। बता दें कि परमजीत सिंह फायर ब्रिगेड में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी हैं तथा पिछले दिनों बागपुर में एक दुकान में लगी आग को बुझाते हुए गैस सिलेंडर फटने से गंभीर रुप से घायल हो गए थे तथा उसके बावजूद वे आग पर काबू पाने में सफल रहे। उनकी बहादुरी के लिए गौशाला प्रबंधकों की तरफ से उनका सम्मान किया गया और प्रोत्साहन स्वरुप नकद राशि भी भेंट की गई। इस मौके पर प्रधान कुलदीप सैनी गप्पा व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर परमजीत को उसकी बहादुरी के लिए सम्मानित करते हुए एडवोकेट मरवाहा ने कहा कि यह वह जांबाज हैं जो अपनी जान की परवाह किए बिना समाज की सेवा को समर्पित हैं तथा इनकी सेवाओं को देखते हुए सरकार को नरम रुख रखना चाहिए और इन्हें पक्का करने की दिशा में कदम उठाने चाहिएं। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि जब काम चलाना होता है तो आउटसोर्स कर्मियों को किसी वस्तु की तरह इस्तेमाल किया जाता है और जब पक्का करने की बात आती है तो औपचारिकताओं की ऐसी खाई खोद दी जाती है जिसे भरना असंभव हो जाता है। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह इन कर्मियों के अनुभव के आधार पर एक सरल एवं सटीक योजना बनाकर लागू करे ताकि इन कर्मियों को भी इनका बनता हक मिल सके। इस मौके पर परमजीत के साथ आए फायरमैन पवन कुमार सैनी ने गौशाला प्रबंधकों का आभार व्यक्त किया।

0
0 views

Comment