logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिर्जापुर में छात्रों का शानदार प्रदर्शन, अंशी सिंह ने प्रदेश में पाया 10वां स्थान

मिर्जापुर (पड़री /पहड़ी ) :- माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा गुरुवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें जनपद मिर्जापुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
जनपद के लालगंज क्षेत्र स्थित मां सावित्री बाई फूले आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गंगासागर दुबार कला की छात्रा अंशी सिंह ने हाईस्कूल परीक्षा में 600 में 577 अंक (96.17 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर 10वां स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। वहीं, परिजनों ने भी अंशी की इस सफलता पर गर्व जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिले में इस वर्ष कुल 115 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 72,148 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल के 37,763 तथा इंटरमीडिएट के 34,471 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
परिणाम आने के बाद सफल विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं कुछ छात्र अपेक्षा के अनुरूप अंक न मिलने से थोड़े निराश भी नजर आए। जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा असफल छात्रों को निराश न होकर आगे और बेहतर प्रयास करने की सलाह दी।
मिर्जापुर के छात्रों की यह उपलब्धि जिले की शिक्षा गुणवत्ता और मेहनत का प्रतीक मानी जा रही है।

28
903 views

Comment