logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से 26 कारतूस मिलेः हिरासत में लेकर पूछताछ, लाइसेंस दिखाने पर छोड़ा; बुलेट जब्त किए

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह (अमौसी) एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एक यात्री के बैग से 26 कारतूस बरामद हुए। सुरक्षा जांच के दौरान यह कारतूस मिलने से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने यात्री को हिरासत में लेकर सरोजनी नगर पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार, बांदा जिले के आम बाग के रहने वाले संजीव अवस्थी गुरुवार सुबह 9:10 बजे इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान (6ई 2146) से दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। सुरक्षा जांच के दौरान उनके बैग में 0.32 बोर रिवाल्वर के 18 और 30.06 एमएम राइफल के 8 कारतूस मिले।

लाइसेंस दिखाने पर छोड़ा

सीआईएसएफ ने संजीव अवस्थी को हिरासत में लिया और बाद में सरोजनी नगर पुलिस के हवाले कर दिया। थाने पर संजीव ने अपने दोनों शस्त्रों के लाइसेंस प्रस्तुत किए। लाइसेंस की पुष्टि के बाद पुलिस ने बरामद कारतूस जब्त कर उन्हें जाने दिया।

कारतूस गलती से बैग में रह गए

पुलिस पूछताछ में यात्री संजीव ने बताया कि कारतूस गलती से बैग में रह गए थे। इस घटना के कारण संजीव की दिल्ली जाने वाली उड़ान छूट गई। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

12
630 views

Comment