शहीद सप्ताह -2026 का समापन
रांची 23 अप्रैल : स्थानीय शहीद स्थल सह स्मारक शहीद चौक, रांची पर 16 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ 69 वें शहीद सप्ताह का समापन आज दिनांक 23अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम से किया गया. 23 अप्रैल शहीद तेलेँगा खरिया का शहादत दिवस औऱ वीर कुंवर सिंह का विजय दिवस है. आज के समारोह के मुख्य अतिथि श्री मती दीपिका पाण्डेय सिंह, मंत्री,ग्रामीण कार्य विभाग झारखण्ड सरकार ने शहीद तेलेँगा खरिया, वीर कुंवर सिंह, शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव, शहीद पांडे गणपत राय आदि के चित्र पर पुष्प द्वारा श्रद्धांजलि दी गई. अतिथियों का स्वागत करते हुए समिति के सचिव डॉ राम प्रवेश ने बताया कि शहीद स्थल सह स्मारक, रांची पर 1957से शहीद सप्ताह का आयोजन होता आ रहा है. इसकी स्थापना औऱ शुरुवात स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों ने की थी. यह कार्यक्रम डॉ यदुगोपाल मुख़र्जी, जानकी प्रसाद, युगल किशोर साहू, नागेश्वर प्रसाद, सत्यदेव साहू, मोती लाल अमेठीया, जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों की ही विरासत है. यहाँ सप्ताह भर शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम होते हैं.माननीया मंत्री जी को शाल ओढ़ाकर एवं शहीद स्मारक समिति द्वारा प्रकाशित पत्रिका की प्रति देकर सम्मानित किया गया.
मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस भूमि पर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव औऱ शहीद पांडे गणपत राय जैसे अनेक वीर सेनानियों का खून गिरा हो वहाँ आकर मैं धन्य हूँ. आज़ादी के इन वीरों की बलि भूमि का विकास हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने शहीद स्मारक के विकास में सहयोग करने का भरोसा दिलाकर आयोजकों का उत्साह वर्धन भी किया.समारोह में उपस्थित ज्योति सिंह माथारू, उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग, बासुदेव भगत, बन्दना राय ने भी शहीदों के प्रति अपना उदगार ब्यक्त किया.इनके अलावा जे पी गुप्ता, पूर्व विधायक, विजय साहू, शंकर आज़ाद, रवि दत्त,चितरंजन झा, मनोज तिवारी, किशन अग्रवाल, दिलीप कुमार वर्मा, सुबोध कुमार, आर के चौधरी, हरदीप सिंह, बीरेंद्र सिंह,राजेश लाल,आदित्य मोनू, पशुपति सिंह रमन कुमारआदि उपस्थित रहे. मंच संचालन विमल किशोर, ब्यावस्थापक ने किया औऱ धन्यवाद ज्ञापन डॉ हरविंदर वीर सिंह ने किया.
अंत में जन गण मन..... का गायन के पश्चात शहीद सप्ताह -2026की समाप्ति की घोषणा की गई.