logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुल्तानपुर।यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परचम लहराया है।हाईस्कूल में कादीपुर स्थित सरस्वती विद्या

सुल्तानपुर।यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परचम लहराया है।हाईस्कूल में कादीपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र आदित्य भूषण पांडेय ने 600 में 581 अंक प्राप्त कर प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया और जिला टॉपर बने।दूसरे स्थान पर आरडीएसपीआईबी सिंह बालिका इंटर कॉलेज,मझवारा धनपतगंज की दीपांशी रहीं,जिन्होंने 579 अंक के साथ प्रदेश में आठवीं रैंक प्राप्त की।हाईस्कूल में 40068 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 37922 ने परीक्षा दी,जिनमें 33501 सफल हुए। जिले का सफलता प्रतिशत 88.27 रहा।वहीं,इंटरमीडिएट में संकट मोचन इंटर कॉलेज, करिया बझना जयसिंहपुर की प्रिया मौर्या ने 500 में 473 अंक हासिल कर जिला टॉपर बनीं। दूसरे स्थान पर इसी विद्यालय की अर्पिता वर्मा (467 अंक) रहीं,जबकि तीसरे स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,कादीपुर की खुशी त्रिपाठी (466 अंक) रहीं।इंटरमीडिएट में 36835 पंजीकृत छात्रों में से 35019 ने परीक्षा दी,जिनमें 28129 सफल घोषित हुए।जिले का पास प्रतिशत 80.32 रहा। परिणाम घोषित होते ही सफल छात्रों के घरों में जश्न का माहौल रहा।

0
0 views

Comment