logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लंबित मांगों को लेकर आंगनवाड़ी हैल्पर व वर्कर ने सौंपा ज्ञापन

भिवानी। आंगनवाड़ी वर्कर एण्ड हैल्परस यूनियन हरियाणा की महिलाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अतिरिक्त जिला उपायुक्त कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया तथा अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान मूर्ति बिजारणियां व जिला महासचिव सरोज चहल ने संयुक्त रूप से की। मूर्ति बिजारणियां ने बताया कि राज्य कमेटी के आहवान पर धरना दिया है। लंबे समय से मांगों की अनदेखा कर रखा है। उन्होंने बताया कि उनके उपर कार्य सरकारी कर्मचारी का है लेकिन अभी तक कर्मचारी घोषित नहीं किया गया। गुजरात हाई कोर्ट ने आदेश दे दिया कि इन्हे सरकारी कर्मचारी घोषित करे उसी तरह अब हरियाणा सरकार ने भी करना चाहिए। केन्द्र या मानदेय पिछले महीने से नहीं मिल रहा, गैस भराई, किराए पर चल रहे केन्द्रों का किराया, ड्रेस का पैसा, नेट का रिर्चाज, पीएमएमवाई के फार्म पर 200 रूपये वर्कर और 100 रूपये हैल्पर को देने के लिए बोला गया था लेकिन कुछ नहीं। टीएडीए का कोई पता नहीं कब तक का आया है। एक्सपायर डेट के नजदीक आने के कुछ दिन पहले एसएनपी डाल दी जाती है। इससे उन्हें काफी परेशानी होती है। विभाग ने 3 जी फोन दे रखे है, कार्य सारा ऑनलाईन करवा रहे हैं इसके लिए 3 जी फोन काफी नहीं है। रजिस्टर 2016 के बाद नहींमिले हैं वर्कर अपने पैसों से खरीद कर ऑफलाइन कार्य कर रही है। विभाग उन्हें ऑफ लाईन व ऑनलाईन दोनों तरह की सुविधाएं प्रदान करे। बेनिफिशरी ओटीपी देने में आनाकानी करते हैं क्योंकि साईबर बहुत हो रहा है इसलिए बेनिफिशरी ओटीपी को बंद किया जाए। बीपीएल सुची के अनुसार किसोरी और महिलाओं को सेनिटरी नैपकीन देने को भी ऑनलाईन के लिए बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास पहले ही बहुत ज्यादा कार्य है इस कार्य को डिपू होल्डर को या आशा वर्कर को दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते हुए उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वे राज्य कमेटी के आदेशों पर आगामी आंदोलन करने पर मजबूर होंगी।

0
29 views

Comment