logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भिवानी जिला उपायुक्त साहिल गुप्ता ने लिया सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

भिवानी। भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के 25 अप्रैल को भिवानी आगमन को लेकर डीसी साहिल गुप्ता ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा। स्थानीय न्यायिक परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया ने न्यायिक परिसर में होने वाले कार्यक्रम के बारे में डीसी के साथ विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के 25 अप्रैल को भिवानी आएंगे। इस दौरान वे स्थानीय न्यायिक परिसर भिवानी में लोहारू के न्यायिक परिसर के विस्तार की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा सिवानी के लिए नए न्यायिक परिसर और तोशाम में न्यायिक अधिकारियों के लिए आवास की वर्चुअल माध्यम से आधारशिला रखेंगे। न्यायमूर्ति सूर्यकांत चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगे। सभी कार्यक्रमों की तैयारियां पुरजोरों से चल रही हैं।
डीसी साहिल गुप्ता ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हवाई पट्टी के साथ-साथ चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय और न्यायिक परिसर का दौरा किया। उन्होंने चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय और न्यायिक परिसर में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान न्यायिक परिसर में सेशन जज डीआर चालिया ने डीसी के साथ यहां पर होने वाले कार्यक्रम के बारे में बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं भव्य बनाने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य मंच, सिटिंग प्लान आदि जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। वहीं डीसी ने हवाई पट्टी पर सभी व्यवस्थाएं देखी और चौ.बंसीलाल विश्वविद्यालय में मुख्य मंच आदि की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

0
15 views

Comment