ट्रीशीटर पोलाराम जाखड़ की फॉर्च्यूनर को भांजों ने लगाई आग, शोकसभा में पहुंचे थे मामा JODHPUR RAJASTHAN
📰 जोधपुर से बड़ी खबर
जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र के सालोड़ी इलाके में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। चामू थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर पोलाराम जाखड़ अपनी बहन के घर शोकसभा में शामिल होने पहुंचे थे, तभी उनके ही भांजों ने उनकी लग्जरी फॉर्च्यूनर गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारिवारिक रंजिश के चलते भांजों ने मौके का फायदा उठाते हुए गाड़ी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर जलने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। प्रारंभिक जांच में परिवार के बीच लंबे समय से विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
✍️ रिपोर्टर: रमेश कुमार
📢 AIMA मीडिया