logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पृथ्वी दिवस पर हेसातू में निकला जन जागरूकता रैली

टंडवा:उत्क्रमित उच्च विद्यालय हेसातु प्रखण्ड- टण्डवा में पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षक बिनेश्वर कुमार के नेतृत्व में पृथ्वी और इसके पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने जन-जागरूकता रैली निकाला। इस दौरान बच्चों ने जंगल है तो जीवन है -जंगल बचाओ जीवन बचाओ, पेड़ लगाओ- पेड़ बचाओ, हम सबने ठाना है - पृथ्वी दिवस को सफल बनाना है, वृक्षारोपण कार्य महान - एक पेड़ दस पुत्र समान आदि नारे गुंजे। यह रैली हेसातु मिश्रौल के डाडी जंगल पहुंचा। जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टंडवा प्रखंड के उपप्रमुख जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह , ग्रामीण चिकित्सक सत्येन्द्र कुमार तथा खद्दैया निवासी उत्तम कुमार सिन्हा ने पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।उपस्थित सभी छात्र -छात्राओं ने पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर जंगल को बचाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि हमें वनों के संरक्षण के लिए जागरूक होना होगा तभी जीवन बचेगा। उन्होंने सभी जन सामान्य से जंगल और पर्यावरण को बचाने में अपनी भुमिका सुनिश्चित करने करने का आवाह्न किया। उन्होंने छोटे छोटे बच्चों के वन संरक्षण के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ये बच्चे प्रतिकूल मौसम के बावजूद जंगल को बचाने के लिए 5 किमी की पदयात्रा कर रक्षा बंधन का कार्यक्रम कर रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के शिक्षक अवधेश राम, पप्पू राम, दीपक कुमार सिंह, हीरालाल सिंह, महेश राम, बिकेश कुमार सिंह के अतिरिक्त विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दासो राणा समेत अन्य शामिल थे।। फोटो जागरुकता रैली

5
83 views

Comment