बांसवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार आरोपी कमलेश डामोर गिरफ्तार
बांसवाड़ा, 23 अप्रैल:
जिले के कसारवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक गंभीर आपराधिक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी कमलेश डामोर, पिता कड़वा डामोर, निवासी वडलिपाड़ा, ग्राम पंचायत मच्छरासाथ, थाना कसारवाड़ी, जिला बांसवाड़ा का रहने वाला है।
बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ एक युवती के साथ जबरन गलत हरकत और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी पर पहले भी गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया गया था।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।