logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रीवा–मिर्ज़ापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 11 की मौत, 9 गंभीर रूप से झुलसे संवाददाता: प्रदीप दुबे

मिर्ज़ापुर जनपद के ड्रामरगंज क्षेत्र के पास रीवा–मिर्ज़ापुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा इतना भयावह था कि पूरा परिवार जलकर खाक हो गया और कई शवों की पहचान करना भी मुश्किल हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक परिवार वाहन से मैहर से लौट रहा था, तभी अचानक दुर्घटना हो गई। टक्कर के बाद वाहन में आग लग गई, जिससे उसमें सवार लोग बाहर निकलने का मौका तक नहीं पा सके। आग तेजी से फैलने के कारण अधिकांश लोग जिंदा जल गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल का मंजर दिल दहला देने वाला था। प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

0
489 views

Comment