logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या कर सिर लेकर गांव में घूमाया।

रिपोर्ट- सुनील कुमार पुरैना
रायपुर/कोरबा- कोरबा जिले के बालको नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंदेली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसका कटा हुआ सिर लेकर गांव की गलियों में घूमता रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी सालिक राम (मजदूर) ने बुधवार शाम अपनी पत्नी चैत कुंवर की धारदार चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसको लेकर आए दिन झगड़े होते थे।

घटना के दिन भी सुबह दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। शाम को दोनों ने साथ बैठकर शराब पी, जिसके बाद विवाद फिर बढ़ गया। इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी पर हमला कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।

हत्या के बाद आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने पत्नी का सिर प्लास्टिक की बोरी में रखा और मोटरसाइकिल से गांव में घूमता रहा। रास्ते में लोगों को खुद ही घटना की जानकारी देता रहा और कुछ जगहों पर बोरी खोलकर सिर भी दिखाया, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मैंके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू जप्त कर लिया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार पर प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और आपसी शक को घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इस हृदय वितरक घटना के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है। दंपति के चार बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। जिससे उनका भविष्य भी संकट में पड़ गया है।

16
843 views

Comment