घर के बाहर खेल रहे 3 साल के मासूम को तेज रफ्तार बस ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत।
बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाली बस एक प्राइवेट स्कूल की है।
घर के बाहर खेल रहे 3 साल के मासूम को तेज रफ्तार बस ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत।
बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाली बस एक प्राइवेट स्कूल की है। हादसे के बाद ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया।
घटना मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे काजिम अली गांव के पास की है, जहां हादसे के बाद भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने में जुटी है।
स्थानीय लोगों का आरोप—
प्राइवेट स्कूलों के वाहन लगातार नियमों की अनदेखी कर रहे हैं,
बिना फिटनेस और परमिट के सड़कों पर दौड़ रही गाड़ियां,
और कई बार ड्राइवर नशे में भी वाहन चलाते हैं।
लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश जारी है।
*GHAN SHYAM TIWARI*
(*AIMA Media*)