logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

27 अप्रैल को हिसार में होने वाली छात्र हित महापंचायत में पंचकूला के कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ पहुंचे- दुष्यंत चौटाला

प्रदेश के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों का भगवाकरण व राजनीतिक अड्डा बनाना बंद करे बीजेपी की सरकार ।

पंचकूला , 23 अप्रेल : सेक्टर 21 पंचकूला में जिला पंचकूला जजपा के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ली । दुष्यंत चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 16/ 17 अप्रैल 2026 को हिसार में वहां की पुलिस एवं जी जे यू हिसार के कुलपति व प्रशासन द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं,पार्टी कार्यकर्ताओं एवं इनसो के छात्र प्रतिनिधियों के साथ बदतमीजी, बेहूदा हरकत एवं वरिष्ठ नेताओं को धमकी देने के पूरे प्रकरण के बारे मे बताया ।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जजपा द्वारा पिछले काफी महीनों से उसके विरुद्ध उठाए जा रहे जनहित एवं आम जनता, युवाओं एवं छात्रों के हित के मुद्दों को उठाये जाने से घबराकर उनके तथा दिग्विजय सिंह चौटाला के खिलाफ साजिश के तहत ओछी हरकतों पर उतर आई है तथा गलत तरीके से एफ आई आर दर्ज करके जजपा के कार्यकर्ताओं एवं छात्रों को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि हम चौधरी देवी लाल की विचारधारा एवं उनके सानिध्य में पले -बढ़े कार्यकर्ता हैं तथा सरकार की किसी भी प्रकार की ओछी एवं घिनौनी हरकतों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी प्रदेश के अंदर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आम पब्लिक, किसानो, युवाओ, महिलाओ एवं छात्रों के हित के मुद्दे हर मंच से उठाती रहेगी। उन्होंने पंचकूला के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिसार में पुलिस द्वारा प्रदेश सरकार की शह पर जो कानून खुद हाथ में लेकर गलत हरकत की हैं तथा छात्रों एवं प्रदेश के युवाओ के प्रति दमनकारी नीति अपना रखी है उसके विरोध में 27 अप्रैल को हिसार क्रांतिमान पार्क में एक बहुत बड़ी छात्र हित महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जजपा पंचकूला के सभी कार्यकर्ताओं को समर्थकों के साथ पहुँचने का अनुरोध किया। इस अवसर पर जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने उनका स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि पंचकूला से भारी संख्या में लोग 27 अप्रैल को हिसार पहुँचेंगे।इस अवसर पर रणधीर सिंह पार्टी के राष्ट्रीय खजांची, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय सचिव धर्मवीर सिंह, प्रदेश महिला प्रभारी किरण पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज,पार्टी के प्रदेश महासचिव हरबंस सिंगला, जिला प्रवक्ता सुरेश पाठक,पार्टी के जिला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा, नरेंद्र जैन, बलबीर सैनी अधिवक्ता, कालका हल्का अध्यक्ष मयंक लांबा, पूर्व पार्षद अरविंद जाखड़ , वरिष्ठ नेता जोरा सिंह मदेरणा, हल्का महिला अध्यक्ष बबीता पूनिया ,राजेन्द्र भूकल समेत काफी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0
385 views

Comment