logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लुधियाना के युवक ने लेडी डॉक्टर को स्नैपचैट से फंसाया:अमृतसर बुलाया, वहां फोटो खींच वायरल करने की धमकी दे रेप किया, मांग भरी


लुधियाना के युवक ने लेडी डॉक्टर को स्नैपचैट से फंसाया:अमृतसर बुलाया, वहां फोटो खींच वायरल करने की धमकी दे रेप किया, मांग भरी
महिला डॉक्टर का आरोप है कि युवक ने उसे जबरन घर में रखा।-
फिरोजपुर में महिला डॉक्टर को स्नैपचैट पर हुई दोस्ती भारी पड़ गई। समराला (लुधियाना) के युवक ने पहले उसे प्यार के जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी डॉक्टर को अमृतसर में धार्मिक स्थलों पर भी ले गया और इस दौरान उसकी फोटो खींच ली।


बाद में आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे अपने घर बुलाया, जहां जबरन मांग भरकर उसके साथ रेप किया गया। डॉक्टर के मुताबिक आरोपी के माता-पिता ने भी उसका साथ दिया। आखिर में पेपर देने का बहाना लगाकर डॉक्टर वहां से निकली और अपने परिजनों को पूरी बात बताई।

डॉक्टर के परिजन युवक के घर पहुंचे। आरोप है कि उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। पुलिस ने आरोपी युवक समेत उसकी मां और पिता के खिलाफ रेप समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।

बुधवार को आरोपी की मां को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। उसने दलील दी कि केस में चालान पेश हो चुका है और जांच में शामिल हो चुकी। वहीं आरोपी युवक अभी फरार है।



अब विस्तार से पढ़िए पूरी कहानी….

2021 में BAMS में दाखिला: डॉक्टर ने बताया कि यह मामला साल 2021 का है। उसने पंजाब के एक नामी कॉलेज में BAMS की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया था। कॉलेज में साढ़े चार साल का कोर्स पूरा करने के बाद उसे साल 2025 में प्रोविजनल सर्टिफिकेट मिला।
स्नैपचैट पर दोस्ती, अमृतसर में मिलने का वादा: डॉक्टर ने बताया कि साल 2022 में उसे जगरूप सिंह नाम से स्नैपचैट पर एक रिक्वेस्ट मिली। उसने इसे स्वीकार कर लिया। इसके बाद वे दोनों स्नैपचैट और वॉट्सएप पर बात करने लगे। दिसंबर महीने में वह अपनी दोस्त के साथ बस से कश्मीर जा रही थी, तभी जगरूप सिंह ने उससे कहा कि बस अमृतसर में रुकेगी और वे वहीं मिलेंगे।
अमृतसर में मुलाकात के दौरान फोटो खींचे: जगरूप सिंह 23 दिसंबर 2022 को अमृतसर में जलियांवाला बाग के पास उससे मिलने आया। वह उसे एक नामी ढाबे पर ले गया। इसके बाद जगरूप सिंह उसे साड्‌डा पिंड ले गया। जहां वे घूमे। इस दौरान जगरूप सिंह ने अपने फोन में उसकी तस्वीरें ले लीं। इसके बाद वह अपनी दोस्त के साथ जम्मू और कश्मीर चली गई। इस बीच दोनों में बातचीत का सिलसिला जारी रहा।
फिर शादी के नाम पर ब्लैकमेल करने लगा: 2023 में जगरूप सिंह उसका भरोसा जीतने के लिए अलग-अलग धार्मिक जगहों पर उससे मिला। बाद में जगरूप सिंह उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। जब उसने मना कर दिया तो जगरूप सिंह ने उसे धमकाना शुरू कर दिया और कहा कि उसके फोन में उसके वीडियो और फोटो हैं और वह उन्हें नेट पर डाल देगा।
घर बुलाया और मांग में सिंदूर भर दिया: डॉक्टर ने बताया कि यह कई दिनों तक चलता रहा। उसने उस पर दबाव डाला और 2025 में उसे समराला अपने घर बुलाया। जहां उसने जबरदस्ती उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद उसके साथ रेप किया।
माता-पिता ने कमरे में बंद कर दिया: डॉक्टर ने बताया जब वह उसके घर से भागने लगी, तो जगरूप सिंह के माता-पिता ने उसे उसके कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान जगरूप सिंह उसके साथ रेप करता रहा। इस बीच उसने रिक्वेस्ट की कि उसे पेपर देने के लिए फिरोजपुर जाना है, तो जगरूप सिंह ने उसे समराला से फिरोजपुर के लिए बस में बिठा दिया।
परिजन गए तो शादी से पीछे हट गया: डॉक्टर ने बताया कि वह फिरोजपुर में वह अपने गांव गई। यहां उसने पूरी कहानी अपने माता-पिता को बताई। माता-पिता जगरूप सिंह के परिवार के पास गए और उनसे रीति-रिवाज के हिसाब से उसकी शादी करने को कहा। लेकिन जगरूप सिंह और उसके परिवार ने उनके साथ गाली-गलौज की, धक्का दिया और धमकी दी। उन्हें घर से निकाल दिया।

युवक और उसके माता-पिता पर केस दर्ज
इसके बाद डॉक्टर के माता-पिता पुलिस को शिकायत दी। समराला पुलिस स्टेशन में 16 फरवरी 2026 को आरोपी जगरूप, उसकी मां हरप्रीत कौर (62 वर्ष), पिता अमर सिंह आरोपी पर मामला दर्ज किया। तब से युवक फरार है।


दैनिक भास्कर

0
385 views

Comment