logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संस्कार भारती मेरठ द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस को भू-अंलकरण दिवस के रूप में मनाया गया


मेरठ- संस्कार भारती द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस को सम्पुर्ण भारत में भू-अंलकरण दिवस के रूप में प्रतिवर्ष पंचतत्वो में एक भूमि
का रंगों के माध्यम से सुंदर अलंकरण कर मनाया जाता है। इसी क्रम में संस्कार भारती मेरठ महानगर द्वारा डा०संघर्ष शर्मा के संयोजन में रंगोली के माध्यम से विभिन्न सुंदर रेखांकन किया गया । शील वर्द्धन ने इस अवसर पर भू-अंलकरण के विषय में बताया कि भू-अंलकरण एक साधारण कला लगती है परन्तु यह लोक कला हमारी संस्कृति संस्कार और दुख सुख की अनुभूति को प्रस्तुत करने का सरल सहज माध्यम है ।
भारत वर्ष में त्यौहारों उत्सवों में रंगो से भू-अंलकरण की परम्परा अति प्राचीन है।
भारत के प्रत्येक प्रांत जनपदों ग्रामों में यह कला देखने को मिलती हैं। भू-अंलकरण में डा०रुचि विद्यार्थी वैभव सोलंकी अंजलि शर्मा हर्षित चौधरी आयुष इशिका अदिति भूटानी शिवानी का विशेष सहयोग रहा। डा० दिशा दिनेश सुधाकर आशावादी यशपाल जांगिड़ हरीश अर्चना जौहरी राम लखन पटेल उपस्थित रहे ।

9
646 views

Comment