जनगणना 2027 हेतु प्रशिक्षण केंद्र हुआ आरंभ कैंट बोर्ड सीईओ जाकिर हुसैन ने किया उद्घाटन
मेरठ - भारत की जनगणना 2027 के लिए छावनी क्षेत्र में जनगणना 2027 के प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। जिनकी ट्रेनिंग 23 अप्रैल 2026 से 29 अप्रैल 2026 तक कि जानी है। आज ट्रेनिंग स्थल दर्शन एकेडमी पर ट्रेनिंग कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। ट्रेनिंग शुरू करने के लिए सी ई ओ कैंट बोर्ड जाकिर हुसैन ने फीता खोल कर ट्रेनिंग शुरू करवाई, ए डी एम वित्त एवं राजस्व सूर्यकांत त्रिपाठी, जिला जनगणना अधिकारी, ए सी एम सदर सत्य प्रकाश, उप जिला जनगणना अधिकारी, शिव कुमार जिला जनगणना पर्यवेक्षक, सहायक अभियंता पीयूष गौतम, प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी ने दीप प्रज्वलित किया । उसके बाद दर्शन एकेडमी की श्रीमती शालिनी, स्कूल प्रमुख ने सभी अधिकारियों, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का स्वागत किया और बच्चों ने सरस्वती वंदना की। मेरठ छावनी क्षेत्र के लिए कुल 225 पर्यवेक्षक एवं प्रकरण को की नियुक्ति की गई है जिनका प्रशिक्षण दर्शन एकेडमी में दिनांक 23 अप्रैल 2026 से दिनांक 29 अप्रैल 2026 तक होना है। जाकिर हुसैन मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद द्वारा सभी पर्यवेक्षक एवं प्रकरणों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार ने इस बार डिजिटल जनगणना का प्रावधान किया है प्रथम चरण में छावनी क्षेत्र के समस्त घरों की एवं अनुमानित जनगणना प्राप्त की जाएगी तत्पश्चात द्वितीय चरण में व्यक्तियों की गणना एवं उनकी अन्य जानकारी के साथ-साथ जातिगत गणना भी किए जाने वाली है। जिला जनगणना अधिकारी सूर्यकांत त्रिपाठी ने सभी प्रगणकों को एवं पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रशिक्षु डिजिटल रूप में ही प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। आगामी तीन दिनों तक तीन ग्रुप तत्पश्चात तीन दिनों तक अन्य दो ग्रुप प्रातः 9:30 से 5:30 तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे जिन्हें कुशल प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा तत्पश्चात वे क्षेत्र में जाकर जनगणना का कार्य संपूर्ण करेंगे। श्री शिव कुमार जिला जनगणना पर्यवेक्षक के द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को डिजिटल जनगणना की उपयोगिता के विषय में विस्तार से समझाया।