logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संभल में एक रिटायर्ड ग्राम विकास अधिकारी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में

संभल में एक रिटायर्ड ग्राम विकास अधिकारी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

यह घटना संभल जनपद के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी के वैष्णो बिहार में बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुई। मृतक की पहचान 63 वर्षीय शालिग्राम सविता पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के निवासी थे। गोली चलने की तेज आवाज सुनकर परिवार के सदस्य और पड़ोसी मौके पर पहुंचे।

#sambhal #chandausi #police #UPPolice #fire #gun

0
122 views

Comment